Tuesday, June 2, 2026
Homeमनोरंजनबढ़ते प्रदूषण पर रवीना टंडन ने जताई चिंता, लोगों को किया आगाह-...

बढ़ते प्रदूषण पर रवीना टंडन ने जताई चिंता, लोगों को किया आगाह- ‘फेफड़े, दिल और ब्रेन को नुकसान’

-

[ad_1]

Last Updated:

देश में बढ़ते वायु प्रदूषण पर रवीना टंडन ने अपनी चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रदूषण से होने वाले नुकसान पर अपनी राय जाहिर की. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे प्रदूषण लोगों को नुकसान पहुंच रहा है.

ख़बरें फटाफट

रवीना टंडन का प्रकृति से गहरा जुड़ाव है.

नई दिल्ली: सर्दियों में दिल्ली और उसके आस-पास का इलाका बेहद प्रदूषित हो जाता है. खतरनाक स्तर पर पहुंचे प्रदूषण पर डॉक्टरों ने भी लोगों को चेताया है. दिवाली के बाद से ही प्रदूषण का स्तर बढ़ती ठंड के साथ बढ़ता जा रहा है. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने प्रदूषण को लेकर लोगों को आगाह किया है. समस्या पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने चिंता जताई है और ढेर सारे पोस्ट शेयर किए, जिसमें बढ़ते प्रदूषण से होने वाले शारीरिक नुकसान पर फोकस किया गया है.

रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर बढ़ते प्रदूषण को लेकर बहुत सारे पोस्ट किए हैं, जिसमें एयर पॉल्यूशन को परमानेंट हेल्थ डैमेज बताया है. पोस्ट पर लिखा है, ‘अगर पीएम 2.5 प्रदूषण हो और एक्यूआई 200-300 हो, तो महज घंटे भर में ये कण शरीर में जाकर फेफड़े, दिल और ब्रेन को नुकसान पहुंचाते हैं. अगर यही एक्यूआई 4 हफ्तों तक बना रहे, तो अस्थमा, सांस संबंधी रोग, आंखों में जलन और गले से जुड़ी परेशानी हो सकती हैं.’

एक्ट्रेस ने किया आगाह
एक्ट्रेस ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘अगर यही एक्यूआई 1 से 3 महीनों तक बना रहता है, तो धीरे-धीरे इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, फेफड़े की अंदरुनी परत मोटी होने लगती है, बच्चों के फेफड़ों का विकास प्रभावित होता है, और रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ जाती है.’ रवीना टंडन का पोस्ट डराने वाला है और यूजर्स भी एक्ट्रेस के पोस्ट पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं.

(फोटो साभार: Instagram@officialraveenatandon)

लोगों के लिए खतरा बना प्रदूषण
बात अगर देश की राजधानी दिल्ली की करें तो शनिवार 29 नवंबर को भी सुबह सात बजे एक्यूआई 338 दर्ज किया गया. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग एक्यूआई दर्ज किया गया. मौसम विभाग और एयर क्वालिटी एजेंसियों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर और खराब होने वाला है, क्योंकि हवा में प्रदूषण फैलाने वाले तत्व तेजी से बढ़ रहे हैं. प्रदूषण से बचने के लिए दिल्ली सरकार समेत आस-पास के बाकी राज्यों की सरकारें सख्त तरीके से कार्रवाई कर रही हैं.

नेचर से प्यार करती हैं रवीना टंडन
प्रदूषण को कम करने के लिए हवा में पानी का छिड़काव किया जा रहा है और पराली जलाने वाले किसानों पर भी जुर्माना लगाया जा रहा है. रवीना टंडन प्रकृति और पशु प्रेमी हैं. वे आए दिन पशुओं पर क्रूरता से बचने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं और यूजर्स से भी अपील करती हैं कि वे पशुओं के प्रति दयालुता का भाव रखें. रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा टंडन ने पेटा इंडिया के साथ मिलकर कर्नाटक के मूडबिद्री के जैन मंदिर में एक हाथी को भेंट स्वरूप दिया था.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

[ad_2]

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts