Tuesday, June 2, 2026
Homeमनोरंजन'शोले के 6 एक्टर में से 3 इस दुनिया में नहीं', धर्मेंद्र...

‘शोले के 6 एक्टर में से 3 इस दुनिया में नहीं’, धर्मेंद्र को यादकर भावुक हुए डायरेक्टर, कहा- शब्दों में बताना मुश्किल

-

[ad_1]

Last Updated:

रमेश सिप्पी ने 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में अपनी फिल्म शोले को लेकर बात की. उन्होंने गब्बर के किरदार में अमजद खान को कास्ट करने का किस्सा बताया. इस दौरान वह धर्मेंद्र को यादकर भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि शोले के 6 महान एक्टर में से 3 अब इस दुनिया में नहीं हैं. धर्मेंद्र से कई सालों पहले संजीव कुमार और अमजद खान का निधन हो गया था. इसके साथ ही रमेश शिप्पी ने कहा कि धर्मेंद्र की कमी हमेशा खलेगी.

रमेश सिप्पी ने धर्मेंद्र के निधन पर जताया दुख.

नई दिल्ली. धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की ‘शोले’ की 50 साल पहले रिलीज हुई थी. आज भी इस मूवी को लेकर क्रेज खत्म नहीं हुआ है. कहानी से लेकर हर किरदार तक लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. गुरुवार को 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में ‘शोले के 50 साल: क्यों शोले आज भी दिलों में बसती है’ का सेशन हुआ. इस दौरान फिल्ममेकर रमेश सिप्पी ने फिल्म के सफर और उसकी खासियतों पर बात की.

डैनी डेन्जोंगपा निभाने वाले थे गब्बर का रोल

रमेश सिप्पी ने कहा, ‘इसके पीछे एक और वजह भी थी, क्योंकि डैनी डेन्जोंगपा, जो गब्बर का रोल निभाने वाले थे, उस समय अफगानिस्तान में शूटिंग कर रहे थे और वापस नहीं आ सकते थे. डैनी की अनुपस्थिति ने अमजद खान को गब्बर के रूप में मंच प्रदान किया और उनके यूपी स्टाइल का लहजा इस किरदार के लिए बिल्कुल उपयुक्त साबित हुआ. यह मौका अमजद के लिए भाग्य जैसा था और इस रोल ने उन्हें बॉलीवुड में अमर कर दिया.’

शोले के लिए लोकेशन ढूंढना था चैलेंजिंग

उन्होंने बताया कि शोले के लिए लोकेशन चुनना भी एक चुनौतीपूर्ण काम था. बेंगलुरु से करीब 50 किलोमीटर दूर चट्टानों और वीरान इलाकों वाली एक जगह को चुना, जो पहले डाकुओं से जुड़ी फिल्मों में सामान्य रूप से नहीं देखी गई थी. इस नई लोकेशन ने फिल्म को एक अलग माहौल दिया, जो दर्शकों के लिए अब भी यादगार है.

धर्मेंद्र को यादकर भावुक हुए रमेश सिप्पी

इस बीच धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए रमेश सिप्पी भावुक हो उठे. उन्हें याद करते हुए कहा कि ‘शोले’ के 6 बड़े कलाकारों में से तीन अब इस दुनिया में नहीं हैं, जिनमें संजीव कुमार, अमजद खान और धर्मेंद्र शामिल हैं. उन्होंने कहा, ‘बॉलीवुड में उनकी कमी हमेशा महसूस होगी. धर्मेंद्र अपने सहज और मिलनसार स्वभाव के कारण हर किसी के दिल में बसते थे. उनके जाने से जो खालीपन आया है, उसे शब्दों में बताना मुश्किल है.’

साल 1975 में रिलीज हुई थी ‘शोले’

बताते चलें कि एक्शन ड्रामा फिल्म ‘शोले’ 1975 में रिलीज हुई थी. यह बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है. इसमें अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, अमजद खान, जया बच्चन और हेमा मालिनी लीड किरदारों में थे.

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts